यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर एक बार फिर अफवाहें फैल रही हैं। अरमान मलिक के घर में एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं। यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में कुछ ऐसा कह दिया है कि सभी लोग हैरान रह गए हैं। अरमान मलिक ने अपने एक व्लॉग में रिवील किया है कि उनक इ घर में एक और बच्चा आने वाला है। आपको बता दें, अरमान मलिक कि दो बीवी हैं और उनसे उनके 5 बच्चें हैं। पायल मलिक ने अब तक 4 बच्चों को जन्म दे दिया है और कृतिका भी एक बेटे की मां बन चुकी हैं। अब लेटेस्ट व्लॉग को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि अरमान की एक बीवी फिर से प्रेग्नेंट है।
अरमान मलिक के घर आएगा छठा बच्चा!
दरअसल, अपने व्लॉग में अरमान मलिक कहते हैं घर में खुशियों ही खुशियों का माहौल है। घर पर बेबी आने वाला है। अरमान ये भी कहते हैं कि उनके बेटे चीकू, अयान, जैद और तुबा बड़े भाई-बहन बनने वाले हैं। घर में सबसे छोटा रूद्र है और अब उसके बाद घर पर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके बाद अरमान अपने बच्चों की नैनी को दिखाते हैं और उनसे पूछते हैं कि एक बच्चा और आ रहा है, क्या वो उन्हें संभाल लेंगी? तो वो खुश होते हुए हां कहती है।
प्रेग्नेंसी को हुए 4 महीने
इतना ही नहीं पायल इस दौरान कृतिका को लेकर कहती हैं, 'मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ये लड़की मोटी क्यों होती जा रही है। इसकी बॉडी और ज्यादा हैवी क्यों होती जा रही है?' तभी अरमान बोलते हैं शरमा रही है और कृतिका शर्माने लगती हैं। इसी बीच जैद बताता है कि उसके भाई चाहिए। व्लॉग में अरमान ने ये भी कहा कि उन्होंने बताने में देर कर दी और प्रेग्नेंसी को 4 महीने हो चुके हैं। इसके बाद अरमान ने इस व्लॉग में सबकी कन्फ्यूजन भी दूर कर दी। दरअसल, ये सब सुनकर लोगों को लग रहा था कि कृतिका प्रेग्नेंट हैं, लेकिन प्रेग्नेंट तो उनकी छोटी बहन चीना हैं।
कौन है प्रेग्नेंट?
कृतिका ने व्लॉग में रिवील किया कि चीन का बेबी शावर अगस्त में होगा। इस खुशी की खबर को फैंस के साथ बांटते हुए कृतिका इमोशनल हो गईं। अब व्लॉग के आखिर में सच बाहर आ गया, नहीं तो फैंस को लगने लगा था कि अरमान मलिक छठें बच्चे के बाप बनने वाले हैं। इससे पहले उनकी सोशल मीडिया पर फिर से ट्रोलिंग शुरू होती, उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी बीवी कृतिका नहीं बल्कि साली प्रेग्नेंट हैं।