आईपीएल 2026: विराट कोहली ने मैच के बाद ट्रेविस हेड से हाथ मिलाने से किया इंकार

आईपीएल 2026: विराट कोहली ने मैच के बाद ट्रेविस हेड से हाथ मिलाने से किया इंकार

हैदराबाद, 23 मई। आईपीएल 2026 के तहत शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से मात दी। इस मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी शब्दों की अदला-बदली हुई। हालांकि, खेल समाप्त होने के बाद भी कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हेड से हाथ मिलने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली अन्य सभी सनराइजर्स हैदराबाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, लेकिन हेड की ओर देखते भी नहीं हैं। हेड ने विराट के साथ हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। ऐसी स्थिति के लिए कोहली को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

मैच के दौरान कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तकरार होती नजर आई। ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद कोहली ने आक्रामक रूप से जश्न मनाया, जो हेड को बिल्कुल पसंद नहीं आया। आरसीबी की पारी में, कोहली हेड की तरफ बार-बार तंज कसते रहे, विशेषकर जब वेंकटेश अय्यर चौके और छक्के मार रहे थे। हेड ने भी कोहली को इशारे से उत्तर दिया। एक वीडियो में विराट हेड को गेंदबाजी की चुनौती भी देते दिखाई दिए।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाएं। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। ईशान किशन ने महज 46 गेंदों में 79 रनों की तेजी से पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने केवल 24 गेंदों में 51 रन बनाए।

आरसीबी ने 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 56 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों के सहारे 44 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने 41 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।