आईपीएल 2026: लखनऊ में पंजाब किंग्स का समर्थन करते फैंस, प्लेऑफ में जगह बनाने की आशा

आईपीएल 2026: लखनऊ में पंजाब किंग्स का समर्थन करते फैंस, प्लेऑफ में जगह बनाने की आशा

लखनऊ, 23 मई। शनिवार को आईपीएल 2026 का महत्वपूर्ण मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। पीबीकेएस को प्लेऑफ में स्थान बनाने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना अनिवार्य है।

स्टेडियम में मौजूद एक प्रशंसक ने कहा, "हम श्रेयस अय्यर से इस मैच में बहुत उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। बाकी सरपंच साहब (अय्यर) का बल्लेबाजी में प्रदर्शन अद्भुत है। हम इस खेल को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हमें विश्वास है कि पंजाब किंग्स जीत हासिल करेगी।"

पंजाब किंग्स के एक अन्य फैन ने कहा, "आज हमारी टीम इस खेल को जीतकर प्लेऑफ की होड़ में अपनी स्थिति बनाए रखेगी। अय्यर के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है। मुझे लगता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घर में इस मैच को हार जाएगी।"

लखनऊ सुपर जायंट्स के एक समर्थक ने कहा, "हमारी टीम इस मुकाबले में पूरी ताकत के साथ खेलने उतरी है। हालाँकि यह टीम खिताबी दौड़ से बाहर है, मुझे भरोसा है कि ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी फैंस को निराश नहीं करेगी।"

एक अन्य प्रशंसक ने कहा, "भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स यह मैच जीत जाए, फिर भी वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रहेंगे। पंजाब के लिए यह जीत या हार का खेल है। हम चाहते हैं कि पंजाब किंग्स आज का मुकाबला जीते और अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हार मिले, ताकि पीबीकेएस प्लेऑफ का अंतिम स्थान प्राप्त कर सके। हमारी नजरें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य पर होंगी।"

एक अन्य फैन ने कहा, "राजस्थान रॉयल्स आज हार जाएगी और पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी। आज हमारी टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। हम इस मैच को लेकर बहुत उत्सुक हैं।"

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जोश इंगलिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान को अपनी टीम में शामिल किया है।

वहीं, पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल हैं।