आईपीएल 2026: केकेआर ने गेंदबाजी चुनी, एमआई में पांड्या की वापसी

आईपीएल 2026: केकेआर ने गेंदबाजी चुनी, एमआई में पांड्या की वापसी

कोलकाता, 20 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इस 'करो या मरो' के मुकाबले में केकेआर बुधवार को ईडन गार्डन्स में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना चाहती है, जबकि मुंबई की टीम पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, जबकि केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

केकेआर ने अब तक 12 मैचों में से 5 जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है, जबकि एमआई ने 12 में से 8 मैचों में हार का सामना किया है और वह फिलहाल 9वें स्थान पर है।

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमें अगले दोनों मैच जीतने हैं। हमारी ध्यान इसी पर है। पहले हाफ में कुछ मौकों का सही उपयोग नहीं कर पाने पर आज स्थिति भिन्न हो सकती थी। सच बताऊं, विकेट को समझना चुनौतीपूर्ण है। हमें पूरे 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। हम उसी टीम के साथ मैदान में हैं।"

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ही निर्णय लेते। यह पिच काफी दिनों से ढकी हुई थी, इसलिए हम देखना चाहते थे कि इसका व्यवहार कैसा रहेगा। हमें अभी भी पूरी तैयारी के साथ खेलना है, अच्छा क्रिकेट करना है और खेल का आनंद लेना है। मैं अब वापस प्लेइंग इलेवन में आ गया हूं।"

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं: रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा।