आईपीएल 2026: जीटी ने सीएसके को 230 रनों का लक्ष्य दिया, गिल, सुदर्शन और बटलर की अर्धशतकीय पारियां

आईपीएल 2026: जीटी ने सीएसके को 230 रनों का लक्ष्य दिया, गिल, सुदर्शन और बटलर की अर्धशतकीय पारियां

अहमदाबाद, 21 मई। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल 2026 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाकर बड़ी चुनौती पेश की।

जीटी के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। यह उनके बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी का 10वां अवसर था।

शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 64 रन का योगदान दिया, और आउट हो गए।

साई सुदर्शन और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 84 रन बनाए और दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। अब तक सुदर्शन ने 14 मैचों में 638 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की है।

जोस बटलर ने भी अपनी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया खाता खोले बिना रन आउट हुए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए।

इस प्रकार जीटी ने 4 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए।

अंशुल कंबोज ने एक बार फिर महंगे साबित होते हुए 4 ओवर में 56 रन दिए और केवल 1 विकेट लिया। स्पेंसर जॉनसन ने 4 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं, गुरजपनीत ने अच्छी गेंदबाजी की, 4 ओवर में केवल 31 रन दिए परंतु उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

यह दोनों टीमों का सीजन का अंतिम लीग मैच है। जीटी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि सीएसके को इस मैच में जीत हासिल करनी होगी ताकि वह प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रख सके।