आईपीएल 2026: ईशान किशन का ऑरेंज कैप की दौड़ में आगाज, भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ईशान किशन का ऑरेंज कैप की दौड़ में आगाज, भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप

नई दिल्ली, 23 मई। आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से मात दी। इस जीत के प्रमुख सितारे ईशान किशन रहे, जिन्होंने 79 रनों की जोरदार पारी खेली। ईशान अब ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष 5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 178 के स्ट्राइक रेट के साथ 569 रन बनाए हैं, जिससे वह आईपीएल 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन इस समय ऑरेंज कैप के धारक हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 157 के स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाये हैं।

दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 616 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदों में 51 रन बनाए, 606 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 13 मैचों में 579 रनों के साथ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी चौथे स्थान पर हैं।

भुवनेश्वर कुमार, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज हैं, पर्पल कैप के लिए शीर्ष पर हैं। भुवनेश्वर ने अब तक 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने भी 24 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 21 विकेट हैं। वहीं, राशिद खान 14 मैचों में 19 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा भी 19 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाये। इस दौरान अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी केवल 200 रन बनाकर 4 विकेट खो दिए। कप्तान रजत पाटीदार ने आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा 56 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 44 रन का योगदान दिया। हालांकि, आरसीबी इस मैच में हार गई, लेकिन फिर भी अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है और उन्होंने पहले क्वालिफायर में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।