आईपीएल 2026: ईशान, अभिषेक, और क्लासेन के अर्धशतक से एसआरएच ने आरसीबी को बनाया 256 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2026: ईशान, अभिषेक, और क्लासेन के अर्धशतक से एसआरएच ने आरसीबी को बनाया 256 रन का लक्ष्य

हैदराबाद, 22 मई। आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सामने 256 रन का लक्ष्य पेश किया। एसआरएच के लिए ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक बनाया।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एसआरएच की इनिंग की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज गति से की। दोनों ने पहले विकेट के लिए पहले चार ओवर में 45 रन जोड़े। हेड 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़ने में सफलता हासिल की। अभिषेक 22 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए तेजी से 113 रन जोड़कर टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 210 तक पहुंचा दिया। क्लासेन ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 51 रन बनाए।

किशन ने नितीश कुमार रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। किशन ने अंतिम गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 79 रन बनाये। रेड्डी 12 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की बदौलत 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन का बड़ा स्कोर तैयार किया है।

आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड इस मैच में महंगे साबित रहे। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 51 रन खर्च किए, जबकि हेजलवुड ने 4 ओवर में 55 रन दिए। दोनों को कोई विकेट नहीं मिला। रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 52 रन पर 2 विकेट लिए। सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला।