अदाणी ग्रुप का अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश एक बड़ा गेम चेंजर

अदाणी ग्रुप का अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश एक बड़ा गेम चेंजर

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी कम्युनिटी लीडर और पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार अजय भुटोरिया ने सोमवार को कहा कि अदाणी ग्रुप का 10 अरब डॉलर का निवेश अमेरिकी इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी लीडरशीप के लिए एक बड़ा गेम चेंजर है। साथ ही, उन्होंने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज किए जाने का स्वागत करते हुए इसे "निर्णायक कानूनी जीत" बताया गया। भुटोरिया ने कहा कि यह प्रस्ताव अमेरिका-भारत आर्थिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। भुटोरिया ने कहा कि अदाणी ग्रुप के लिए वाशिंगटन से एक बड़ी खबर आई है और यह कंपनी की निर्णायक कानूनी जीत है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पता चलता है कि विस्तृत समीक्षा के बाद, अमेरिकी अभियोजकों ने निष्कर्ष निकाला कि वे आरोपों को साबित नहीं कर सकते। भूटोरिया ने कंपनी से जुड़े समानांतर दीवानी मुकदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मामले को पूरी तरह से सुलझाने और सभी कानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए, समानांतर दीवानी मामलों को पूर्ण रूप से अंतिम रूप से हल किया गया, जिसमें एसईसी के साथ एक दीवानी समझौता और ऐतिहासिक एलपीजी आयात पर ट्रेजरी की एक पुरानी, ​​तकनीकी जांच के संबंध में अदाणी एंटरप्राइजेज द्वारा 275 मिलियन डॉलर का एक सक्रिय समाधान शामिल है - यह सब बिना किसी भी आरोप को स्वीकार किए या इनकार किए बिना किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "इससे कानूनी भ्रम पूरी तरह से दूर हो जाता है और बचाव पक्ष के इस मुख्य तर्क की पुष्टि होती है कि यह पूरा मामला अमेरिकी नियामकों द्वारा एक भारतीय संस्था पर किए गए अत्यधिक रेगुलेशन का मामला था।" भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी ने कहा कि अदाणी समूह का प्रस्तावित निवेश संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत की भूमिका से संबंधित राजनीतिक और आर्थिक धारणाओं को नया आकार देगा। भूटोरिया ने कहा, "इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वाशिंगटन की पारंपरिक बयानबाजी को पूरी तरह पलट देता है। वर्षों से, एमएजीए आंदोलन ने एक संकीर्ण धारणा को बढ़ावा दिया है कि भारत ए1बी वीजा के माध्यम से अमेरिकी नौकरियां छीन लेता है। यह विशाल 10 अरब डॉलर का निवेश इस गलत धारणा को पूरी तरह से तोड़ देता है।" उन्होंने आगे कहा, "यह भारत द्वारा नौकरियां छीनना नहीं है। एक दिग्गज भारतीय कंपनी द्वारा सक्रिय रूप से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।