(By- Sundeep Kochar) आज आपको हर काम खुद पर लेने की जरूरत नहीं है। 'ना' कहना सीख लें और सिर्फ उन्ही कामों पर फोकस करें जिनसे आपको सरहाना मिलती है। अपने बारे में सोचना कोई गलत बात नहीं है। अगर दूसरे आलोचना करें तो उसे भी नजरअंदाज कर दें। आपको अपनी एनर्जी और एफर्ट्स कहां लगाने हैं ये पता होना चाहिए। बिना बात का स्ट्रेस लेने से बचें।
मेष
कब रुकना है इसे ध्यान रखकर अपनी एनर्जी बचाएं। आज आप 'ना' कहकर उन मौकों के लिए 'हां' कह सकते हैं जो आपके टाइम और अटेंशन के हकदार हैं।
वृषभ
अपनी भलाई को प्रायोरिटी देने से गिलटी महसूस न करें। कभी-कभी रिश्तों में बाउंड्री बनाने से आपसी इज्जत, ईमानदारी और देने-लेने के बीच बेहतर संतुलन बनता है।
मिथुन
आज हर राय पर आपको ध्यान देने की जरूरत नहीं है। काम की बातों पर ध्यान दें और बिना बात की आलोचना से अपना कॉन्फिडेंस और मन की शांति भंग न होने दें।
कर्क
आप अपने इमोशंस के बारे में सोच सकते हैं। बिना गिल्ट के उन हालातों से खुद को दूर कर लें जो आपकी ऊर्जा सोख लेते हैं। इससे आप और आपके आस-पास के लोगों को शांति मिलेगी।
सिंह
कब पीछे हटना है ये जानना भी कॉन्फिडेंस है। खुद की इतनी इज्जत करें कि आप ऐसे हालातों को अवॉयड कर सकें जहां आपके एफर्ट्स, काइंडनेस और टैलेंट की कदर नहीं की जाती है।
कन्या
जो जिम्मेदारियां आपकी नहीं हैं उनका बोझ उठना बंद करें। दूसरों की मदद करना अच्छा है, लेकिन हर बोझ अपने कंधों पर लेना बिना बात का स्ट्रेस बढ़ाता है और ग्रोथ को रोकता है।
तुला
लगातार सहमति जताने से ज्यादा बेहतर सच्चाई बोलना है। आज अपने मन की बात पूरी इज्जत के साथ रखें। इससे एक अच्छा रिश्ता बनेगा जो भरोसे पर टिका होगा न कि चुपचाप किए समझौतों और मन में दबी नाराजगी पर।
वृश्चिक
आपका समय कीमती है तो इसे समझदारी से खर्च करें। अपनी एनर्जी उन लोगों और मौकों पर खर्च करें जो वाकई आपके एफर्ट्स, लॉयल्टी और कमिटमेंट की इज्जत करते हैं।
धनु
आजादी की शुरुआत उन फैसलों से होती है जो आपके मूल्यों को दर्शाते हैं। अपने आपको बाहरी उम्मीदों से भटकने से रोकें जो आज आपको सच में उत्साहित और संतुष्ट करते हैं।
मकर
आपको कभी खत्म न होने वाली कड़ी मेहनत करके अपनी अहमियत साबित करने की जरूरत नहीं है। आज कुछ हेल्दी लिमिट्स बनाएं और बिना अपने समर्पण और महत्वाकांक्षा पर सवाल उठाए खुद को रिचार्ज होने दें।
कुंभ
अपने विश्वासों पर डटे रहें, भले ही वो लोकप्रिय न हों। सच्चाई सही लोगों को अट्रैक्ट करती है और साथ ही ऐसे मजबूत रिश्ते बनाने में मदद करती है, जिनकी जड़ें सचाई और आपसी इज्जत कर टिकी होती है।
मीन
लोगों के बारे में अपने मन की आवाज पर याकीब करके अपने दिल को टूटने से बचाएं। बाउंड्री बनाने से आप प्यार से दूर नहीं हो जाते; ये तो बस यह तय करती हैं कि आपकी दयालुता की सराहना हो और वो वापस लौटकर मिले।