24 मई का पंचांग: पुरुषोत्तम मास के 9वें दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय का शुभ संयोग, राहुकाल का ध्यान रखें

24 मई का पंचांग: पुरुषोत्तम मास के 9वें दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय का शुभ संयोग, राहुकाल का ध्यान रखें

नई दिल्ली, 23 मई। सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए नारायण का प्रिय पुरुषोत्तम मास या अधिक मास विशेष महत्व रखता है। ज्येष्ठ शुक्ल की नवमी तिथि 24 मई (रविवार) को इस मास का नौंवा दिन है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं जिसमें अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का मिलन है, जो धार्मिक कार्यों, पूजा और नए कार्य की शुरुआत के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है।

पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है और इसे अधिक मास, मल मास और लोंद मास के नाम से भी जाना जाता है। यह मास लगभग हर तीन वर्षों में आता है।

अगर शुभ मुहूर्त और योग की बात करें, तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:46 बजे तक, सर्वार्थ सिद्धि योग रात 2:51 से 5:26 बजे तक, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:04 से 4:45 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2:35 से 3:30 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7:09 से 7:29 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, अमृत काल शाम 8:16 से 9:54 बजे तक रहेगा, जो सभी शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त है।

रविवार के अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5:27 से 7:10 बजे तक रहेगा, इसलिए इस समय किसी भी शुभ कार्य या यात्रा से दूर रहना चाहिए। अन्य अशुभ समय में यमगंड दोपहर 12:18 से 2:01 बजे और गुलिक काल दोपहर 3:44 से 5:27 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, दुर्मुहूर्त शाम 5:20 से 6:15 बजे तक रहेगा।

रविवार को सूर्योदय 5:26 बजे और सूर्यास्त 7:10 बजे होगा। नवमी तिथि पर नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी सुबह 2:51 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी लग जाएगा। हर्षण योग 24 मई की सुबह 3:45 बजे तक और करण बालव शाम 4:23 बजे तक रहेगा, इसके बाद कौलव रहेगा।

पुरुषोत्तम मास के दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने की परंपरा है। व्रत और उपवास करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और श्री हरि का भजन-कीर्तन करना अत्यधिक लाभकारी माना जाता है।