आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ टॉस जीतकर सीएसके ने चुनी बल्लेबाजी, धोनी नहीं खेलेंगे

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ टॉस जीतकर सीएसके ने चुनी बल्लेबाजी, धोनी नहीं खेलेंगे

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में खेलेंगे, लेकिन वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है, जहां एसआरएच जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती लाना चाहेगी।

टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी सूखी है और हम एक अच्छा स्कोर बनाना चाहेंगे। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा नहीं था। हम चीजों को सरल रखना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस समय हमारे साथ हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। हमारी टीम में एक बदलाव किया गया है।" दूसरी ओर, एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "यह टी20 क्रिकेट है और हर मैच आसान नहीं होता। हमारी रणनीतियों को हर मैच में लागू नहीं किया जा सकता। शायद हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। हमारी टीम वही है जो पिछले मैच में थी।" इस सीजन में, सीएसके ने 12 में से 6 मैच जीते हैं और वह 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। वहीं, एसआरएच ने 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इस मैच में जीत एसआरएच को प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन। सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे। --आईएएनएस आरएसजी